AMN. अनार उन फलों में से एक है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे लिए कई तरह से उपयोगी होते हैं। इस फल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिसके कारण यह फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है।
अनार खाने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही बना रहता है। रक्त प्रवाह सही होने से लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अनार पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। साथ ही इसमें कैलोरी कम होने के कारण इसे खाने से व्यक्ति का वजन भी नहीं बढ़ता है।
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में उपयोगी होते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है. आपको आज से ही अनार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. अनार खाने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
पीसी: रेडक्लिफ़ेलैब्स, आजतक, मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


