जयपुर. अब वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा राज्य के 296 शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन का व्यापक कार्य किया जायेगा। यह जानकारी स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज विधानसभा में दी.
झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के कई शहर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के मापदंडों पर खरे नहीं उतरते हैं. वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत जहाजपुर सहित ऐसे 296 शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन के व्यापक कार्य किये जायेंगे। जहाजपुर में अपशिष्ट जल को एकत्र कर पाइप लाइन के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाएगा तथा ठोस मानव अपशिष्ट का एफएसटीपी के माध्यम से उपचार किया जाएगा।
भजनलाल सरकार के मंत्री खर्रा ने इस दौरान आश्वासन दिया कि वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही सभी शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन का काम किया जाएगा. प्रश्नकाल के दौरान विधायक गोपीचंद मीना द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने जवाब दिया है.
जमीन की गलत रजिस्ट्री होने पर पट्टा रद्द कर दिया जायेगा
उन्होंने विधानसभा में बताया कि राज्य सीवरेज और अपशिष्ट जल नीति 2025 के तहत किसी भी शहर में सीवरेज नेटवर्क के लिए जल आपूर्ति 135 एलपीसीडी और जनसंख्या घनत्व कम से कम 100 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होना आवश्यक है. वर्तमान में जहाजपुर में जलापूर्ति 135 एलपीसीडी से कम है तथा जनसंख्या घनत्व भी निर्धारित मानक से कम है। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में जमीन की गलत रजिस्ट्री करने के मामले में पट्टा निरस्त कर दोषी अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
पीसी:डीपीआर.राजस्थान,हिन्दी.न्यूज18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


