राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होगी वोटिंग, शरद पवार समेत इन दिग्गजों का खत्म हो रहा है कार्यकाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होगी वोटिंग, शरद पवार समेत इन दिग्गजों का खत्म हो रहा है कार्यकाल
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होगी वोटिंग, शरद पवार समेत इन दिग्गजों का खत्म हो रहा है कार्यकाल

AMN. देश के दस राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने घोषणा की कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की 37 रिक्त सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होगा। ये सीटें अप्रैल के महीने में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रही हैं।

चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस चुनाव के लिए उम्मीदवार 5 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक खत्म हो जाएगी.

आपको बता दें कि 2 अप्रैल को शरद पवार, रामदास अठावले, कनिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *