AMN. देश के किसान पीएम सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं. आपको बता दें कि इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को नहीं मिलता है।
आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि केंद्र सरकार किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं देती है। इसके लिए सरकार ने कुछ श्रेणियां तय की हैं. जो किसान संवैधानिक पदों पर हैं या रह चुके हैं वे योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं। वहीं सरकार ने आयकर देने वाले किसानों को भी इस योजना से बाहर रखा है.
10,000 रुपये या इससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं, संस्थागत भूमि धारक जैसे ट्रस्ट, सहकारी समिति या कंपनी भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
PC:नईदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


