जयपुर. आशा सहयोगिनियों के वेतन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर तंज कसा है. डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एसएमएस के जरिए कहा कि बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटकी हुई है, मनरेगा श्रमिकों को महीनों से भुगतान नहीं हुआ है, आशा सहयोगिनियों को 4 महीने से भुगतान नहीं हुआ है और व्यावसायिक शिक्षकों को 14 महीने से भुगतान नहीं हुआ है.
उन्होंने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसी भाजपा सरकार है जहां आम आदमी से लेकर कर्मचारी और हर मेहनत करने वाला व्यक्ति खाली हाथ है? आख़िर भुगतान रोककर किसका फ़ायदा पहुँचाया जा रहा है?
इस संबंध में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जनता पूछ रही है…क्या उनका हक भ्रष्ट भाजपाइयों की सौगातों और भाजपा कार्यालयों के लिए वसूला जा रहा है?
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


