वजन घटाने की राह में ‘बिंज ईटिंग’ से पाएं छुटकारा, अपने पसंदीदा खाने का भी लें आनंद!
वेट लॉस की जर्नी पर हैं? अगर हां, तो ‘बिंज ईटिंग’ आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। स्ट्रेस, बोरियत, हार्मोन्स का खेल या फिर सामने रखे पसंदीदा खाने का लालच – इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, और नतीजा अक्सर पछतावा ही होता है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि बिंज ईटिंग से बचने के लिए पसंदीदा चीजों को पूरी तरह छोड़ना होगा। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। जब आप किसी चीज से परहेज करते हैं, तो दिमाग उसी के बारे में और ज्यादा सोचने लगता है, जिससे क्रेविंग बढ़ती जाती है और कंट्रोल मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं, तो घबराइए नहीं! इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने मनपसंद खाने का लुत्फ उठाते हुए भी बिंज ईटिंग को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: ठंड में बार-बार बीमार पड़ते हैं? घर पर बनाएं ये जादुई अदरक-लहसुन सूप, डायबिटीज और हार्ट के लिए भी वरदान!
खुद को दें ‘खाने की इजाजत’
यह एक आम धारणा है कि पसंदीदा खाने से दूरी बनाने से क्रेविंग कम हो जाती है, जबकि सच इसके विपरीत है। जब आप खुद को उस चीज को खाने की ‘परमिशन’ देते हैं, तो आपका दिमाग शांत हो जाता है। अपने फेवरेट स्नैक का एक छोटा हिस्सा खाने से आपके माइंड को यह तसल्ली मिलती है कि वह चीज आपके लिए उपलब्ध है, और इस तरह क्रेविंग अपने आप कम होने लगती है।
‘स्मार्ट ईटिंग’ का है जमाना
वजन कम करने के चक्कर में कम खाना शुरू करना, अक्सर बिंज ईटिंग को बढ़ावा देता है। इसलिए, कम खाने की जगह ‘स्मार्ट ईटिंग’ पर ध्यान दें। अपने हर मील में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और जंक फूड की क्रेविंग भी कम होगी।
‘मील स्किप’ करना पड़ सकता है भारी
वजन घटाने या कैलोरी काउंट कम करने के लिए मील्स स्किप करना, बिंज ईटिंग और क्रेविंग को मैनेज करना बेहद मुश्किल बना देता है। इसलिए, दिन में तीन मुख्य मील्स जरूर लें और साथ में एक-दो हेल्दी स्नैक्स भी खाएं। समय पर और प्रोटीन-फाइबर युक्त भोजन करने से बिंज ईटिंग की इच्छा पर अंकुश लगता है।
‘वातावरण’ पर भी डालें नजर
हम सभी बिंज ईटिंग तब सबसे ज्यादा करते हैं, जब अनहेल्दी खाना हमारी नजरों के सामने होता है। इसलिए, बिंज ईटिंग को कंट्रोल करने का एक कारगर तरीका है अपने आसपास के माहौल को हेल्दी बनाना। जंक फूड को आंखों से दूर रखें। किचन में फल और हेल्दी स्नैक्स को इस तरह रखें कि वे आसानी से दिखें। वहीं, अपने पसंदीदा स्नैक्स को छोटे पैक्स में रखें, ताकि आप अनजाने में ज्यादा खाने से बच सकें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


