हेयर केयर टिप्स: इन चार चीजों से घर पर बनाएं तेल, बाल झड़ने की समस्या होगी दूर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
हेयर केयर टिप्स: इन चार चीजों से घर पर बनाएं तेल, बाल झड़ने की समस्या होगी दूर
हेयर केयर टिप्स: इन चार चीजों से घर पर बनाएं तेल, बाल झड़ने की समस्या होगी दूर

AMN. मानसून के दौरान लोगों को अपनी सेहत के साथ-साथ अपने बालों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान बालों के झड़ने की समस्या काफी बढ़ जाती है। हवा में नमी बढ़ने से स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है और डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है. इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। आज हम आपको इस समस्या को दूर करने का एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस समस्या को दूर करने में एक खास तेल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इसके लिए आपको एक कप नारियल का तेल, दो बड़े चम्मच मेथी के बीज, एक मुट्ठी ताजा करी पत्ता और तीन से चार गुड़हल के फूल लेने होंगे।

आप इसे इस तरह बना सकते हैं:

  • – सबसे पहले करी पत्ते और गुड़हल के फूल को पानी से धोकर एक सूती कपड़े पर फैलाकर सुखा लें.
  • मेथी के दानों को थोड़ा दरदरा पीस लीजिए.
  • – अब एक लोहे की कड़ाही में एक कप नारियल का तेल डालकर बिल्कुल धीमी आंच पर हल्का गर्म कर लें.
  • – अब तेल में मेथी दाना, करी पत्ता और गुड़हल के फूल डालकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
  • जब सारी सामग्री अच्छे से पक जाए तो गैस बंद कर दें.
  • – अब तेल के पूरी तरह ठंडा हो जाने पर इसे किसी साफ सूती कपड़े या फिल्टर की मदद से छान लें.
  • इस तरह आपका तेल तैयार हो जाता है. इसे किसी सूखी बोतल में भरकर रख लें.

इसे ऐसे उपयोग करें

अब इस तेल से हफ्ते में दो बार दस मिनट तक धीरे-धीरे अपने सिर की मालिश करें। रात भर तेल को बालों पर लगा रहने के बाद अगली सुबह बालों को माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा.

पीसी: मुद्राआयुर्वेद
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *