AMN. इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है. दोपहर में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना पड़ता है.
इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पानी के अलावा आप कुछ पेय पदार्थों को भी अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
गर्मी के इस मौसम में बेल का जूस बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में निरंतर ऊर्जा बनाए रखने में सहायक है। गर्मियों में आम का पन्ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे कच्चे आम को उबालकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और गुड़ मिलाकर बनाया जा सकता है. विटामिन सी ड्रिंक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


