बदलते मौसम में सीने में जकड़ा बलगम? रसोई के इन नुस्खों से पाएं फौरन राहत!
जैसे-जैसे मौसम करवट ले रहा है और हल्की सर्दी ने दस्तक दी है, वैसे-वैसे बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही आपको सर्दी-खांसी और जुकाम का शिकार बना सकती है। खासकर जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, उन्हें यह समस्या जल्दी घेर लेती है। सीने में जमा बलगम न सिर्फ गले और छाती में दर्द का कारण बनता है, बल्कि खांसी और सांस लेने में तकलीफ भी पैदा करता है। अगर लाख कोशिशों के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है, तो घबराएं नहीं! आपकी रसोई में ही इसका आसान और असरदार समाधान मौजूद है।
यह देसी नुस्खा देगा तुरंत आराम
इस प्रभावी उपाय के लिए आपको चाहिए:
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच अदरक का रस
- 1 चुटकी हल्दी
- एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और सोने से ठीक पहले इसका सेवन करें। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नुस्खे को रात में लेने से आपको कुछ ही समय में आराम मिलेगा और आप चैन की नींद सो सकेंगे।
क्यों काम करता है यह नुस्खा?
- काली मिर्च: यह बलगम को पतला करने में कमाल का काम करती है, जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। इसके अलावा, काली मिर्च में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन को कम करते हैं और श्वसन मार्ग को साफ रखने में मदद करते हैं।
- अदरक: सर्दी, खांसी और गले की खराश को दूर करने में अदरक का कोई सानी नहीं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण जुकाम में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।
- शहद: शहद अपने औषधीय गुणों के कारण खांसी को दूर करने में अत्यंत कारगर है। यह गले की सूजन को कम करने में भी सहायक है।
यह सरल और प्राकृतिक नुस्खा आपके सीने में जकड़े बलगम और खांसी की समस्या से लड़ने में आपकी मदद करेगा। इसे आजमाएं और बदलते मौसम में स्वस्थ रहें!
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
