पौष पुत्रदा एकादशी 2025: साल की अंतिम एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगा धन-धान्य का वरदान!
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस पावन दिन श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से भक्तों को सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए, जानते हैं साल की इस अंतिम एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन किए जाने वाले विशेष उपाय।
पौष पुत्रदा एकादशी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 30 दिसंबर, 2025 को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर होगा और इसका समापन 31 दिसंबर, 2025 को सुबह 5 बजे होगा। इस प्रकार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 31 दिसंबर को किया जाएगा।
पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2025: पारण का शुभ समय
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर, 2025 को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक किया जा सकता है।
दिन-रात्रि का शुभ समय:
- सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 13 मिनट
- सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 34 मिनट
- चंद्रोदय: दोपहर 01 बजकर 33 मिनट
- चन्द्रास्त: 31 दिसंबर को 03 बजकर 43 मिनट
- ब्रह्म मुहूर्त: 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट
- अभिजित मुहूर्त: 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट
- विजय मुहूर्त: 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट
- गोधूलि मुहूर्त: 05 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट
इन चीजों का करें दान, खुश होंगे विष्णु-लक्ष्मी:
एकादशी के दिन दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पावन तिथि पर पीले फल, अन्न, धन और वस्त्रों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। इसके अतिरिक्त, जातक को किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
