साल 2026 में शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और पूरे साल वक्री मार्गी चाल के साथ मीन राशि में गोचर करते रहेंगे। वहीं इस बार शनि का पाया भी कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। वहीं मीन राशि में बैठकर शनि कई राशियों के लिए शुभ स्थिति बनाएंगे। साल की शुरूआत में शनि मार्गी चाल के साथ गोचर करेंगे। वहीं 26 जुलाई 2026 से शनि वक्री चाल से चलने लगेंगे। फिर 10 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी हो जाएंगे।
इस साल शनि के साथ कई राशियों पर गुरु की भी शुभ दृष्टि रहेगी। साल 2026 में शनि वृषभ समेत 4 राशियों को अपार धन-दौलत और सफलता व समृद्धि देने वाले हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी 4 राशियां हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है।
वृषभ राशि
इस राशि में शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सुख के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी और जून के बाद घर-परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। छात्रों के लिए यह साल अच्छा साबित होगा और उनको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी सरकारी एग्जाम में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि छोटी-मोटी पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। जिस कारण वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव रहेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के दशम भाव में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों की मनोकामना पूरी हो जाएगी। सभी योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं उच्च प्रतिष्ठा मिलेगी। वहीं पुराने साथियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है और यात्राओं पर पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं व्यापारियों को भी अच्छी वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के षष्ठ भाव में शनि गोचर कर रहे हैं। वहीं 01 जून 2026 से आपकी राशि पर गुरु की दृष्टि भी रहने वाली है। तुला राशि के जातकों को अचानक लाभ मिलेगा। वहीं पदोन्नति के भी अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा कर सकते हैं। इन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। वहीं खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के तृतीय राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। साल 2026 में मकर राशि के जातकों के घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। वहीं धन के साथ सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आपकी राशि में शनि का ताम्र पाया रहेगा। वहीं इस साल गुरु की दृष्टि भी इस राशि पर रहेगी। ऐसे में साल के मध्य में कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।
लेखक- दिव्यराज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


