स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को आईसीसी रैंकिंग में मिला है. ईशान किशन ने इस बार आईसीसी टी20 रैंकिंग में 32 पायदान की छलांग लगाई है और अब सीधे 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इसके साथ ही ईशान किशन की रेटिंग अब 584 हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में ईशान किशन ने तूफानी शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन ने मौके का जबरदस्त फायदा उठाया है. इस प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार यादव 6वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
उनकी रेटिंग बढ़कर 728 हो गई है. हालांकि, आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रेटिंग में थोड़ा नुकसान हुआ है. वह अब भी पहले नंबर पर हैं. उनकी रेटिंग अब 917 पहुंच गई है, जो पिछले हफ्ते 929 थी. मैच नहीं खेलने से तिलक वर्मा को नुकसान हुआ है. वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गये हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)आईसीसी टी20 रैंकिंग(टी)इशान किशन(टी)सूर्यकुमार यादव(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


