IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, किया ये कारनामा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, किया ये कारनामा
IND vs IRE: भारत को हराकर आयरलैंड ने रचा इतिहास, किया ये कारनामा

AMN. भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में मेजबान आयरलैंड ने इतिहास रच दिया. इस मैच में आयरलैंड की टीम ने भारत को हरा दिया. भारत को 34 रनों से हराकर न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार भारतीय टीम को हराने की उपलब्धि भी हासिल की.

आयरलैंड अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई है. इसके साथ ही आयरलैंड ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ पूर्ण सदस्य देशों के खिलाफ जीत दर्ज की है. अब पूर्ण सदस्य टीमों के रूप में केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ही बचे हैं जिनके खिलाफ आयरलैंड को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत का इंतजार है.

भारतीय टीम की टी20 कप्तानी के तौर पर श्रेयस अय्यर का पहला मैच हार के साथ खत्म हुआ. इसके साथ ही वह अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गये.

PC-cricinfo.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *