IND vs NZ: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा ये इतिहास

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा ये इतिहास
IND vs NZ: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा ये इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क. कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और ईशान किशन (76) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने रायपुर में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है.

इस मैच में टीम इंडिया को 209 रनों का लक्ष्य मिला और उसने इसे महज 15.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम पूर्ण सदस्य टीमों के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गेंदें खेलते हुए 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन गई. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था. साल 2025 में ऑकलैंड में खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान ने 24 गेंद शेष रहते हुए 205 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था. अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

साउथ अफ्रीका इस मामले में पीछे रह गया

वहीं भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टीम ने छठी बार यह उपलब्धि हासिल की है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम है, जो अब तक 7 बार ऐसा कर चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 बार यह उपलब्धि हासिल कर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारतीय टीम दूसरी बार टी20 मैच में 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही है.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *