IND vs SL: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, राजस्थान के मानव सुथार ने झटके दस विकेट.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs SL: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, राजस्थान के मानव सुथार ने झटके दस विकेट.
IND vs SL: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, राजस्थान के मानव सुथार ने झटके दस विकेट.

स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान के मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया. इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना 600वां टेस्ट मैच जीता। इस जीत के साथ ही शुबमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने श्रीलंकाई धरती पर 9 साल बाद जीत दर्ज की है. पिछली जीत अगस्त 2017 में पल्लेकेले में मिली थी। टीम इंडिया की लंका में टेस्ट में ये लगातार छठी जीत है. टीम इंडिया अगस्त 2015 से लगातार घरेलू मैदान पर लंका को हरा रही है.

टीम इंडिया की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 बल्लेबाजों को आउट किया. मानव ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने अपनी आखिरी 10 गेंदों में 6 में से 4 विकेट लिए। मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए थे. अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. टेस्ट मैचों में यह उनका पहला 10 विकेट है।

देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली

देवदत्त पडिक्कल की 167 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 193 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *