कप्तान अक्षर का ‘डबल फेलियर’: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की नाकामी की एक बड़ी गाथा खुद कप्तान अक्षर पटेल के फीके प्रदर्शन ने लिखी। मैदान पर न तो अक्षर का बल्ला गरजा और न ही उनकी फिरकी का जादू चला। पूरे सीजन के 13 मैचों में अक्षर महज 125 के साधारण स्ट्राइक रेट से 134 रन ही जोड़ सके, वहीं गेंदबाजी में भी उनके खाते में सिर्फ 10 विकेट ही आए।
ताश के पत्तों सा ढहा मिडिल ऑर्डर: दिल्ली कैपिटल्स का मध्यक्रम इस सीजन पूरी तरह से ‘खोखला’ साबित हुआ। जब-जब टॉप ऑर्डर ने रन बनाए, टीम बड़े स्कोर तक पहुंची, लेकिन उनके फेल होते ही मिडिल ऑर्डर जिम्मेदारी उठाने में पूरी तरह नाकाम रहा। डेविड मिलर को छोड़कर टीम का कोई भी मंझला बल्लेबाज संघर्ष करने का जज्बा नहीं दिखा सका, जिससे लड़खड़ाती पारियों को संभालना नामुमकिन हो गया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


