स्पोर्ट्स डेस्क. खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया जाएगा। खेल मंत्रालय की ओर से 17 खिलाड़ियों का चयन अर्जुन पुरस्कार के लिए किया गया है. इसमें एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है. खेल मंत्रालय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तीन कोचों का चयन किया है।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देने का फैसला किया है। हाई जम्पर और डिकैथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र बेरवाल (मुक्केबाजी), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (पैरा शूटिंग) को खेल मंत्रालय द्वारा 2025 के अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। लालरेम्सियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग) और अखिल श्योराण (शूटिंग) का चयन किया गया है।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


