आईसीसी के साथ हुई हाई-वोल्टेज बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सीरीज की मांग तो रखी, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। आईसीसी ने जब संभावित प्रतिबंध, भारी वित्तीय घाटे और पीएसएल के लिए विदेशी खिलाड़ियों के एनओसी रोकने जैसी कड़ी चेतावनी दी, तो पीसीबी की मुश्किलें बढ़ गईं। इस चौतरफा दबाव ने आखिरकार पाकिस्तान को झुकने और बैकफुट पर आने को मजबूर कर दिया।
पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस स्थिति के मनोवैज्ञानिक पहलू पर जोर देते हुए कहा कि जब कोई टीम ‘नो-कॉन्टेस्ट’ की मानसिक स्थिति में होती है और अचानक उसे टूर्नामेंट के सबसे बड़े हाई-वोल्टेज मुकाबले में उतरना पड़े, तो यह बदलाव खिलाड़ियों के धैर्य को हिला सकता है। यह अचानक आया मानसिक दबाव दोनों ही टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

