स्पोर्ट्स डेस्क. कप्तान हैरी ब्रूक के शतक (51 गेंदों पर 100 रन) के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया. सुपर आठ के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
इस शतकीय पारी के दम पर ब्रूक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अंत में वह 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए. इसके साथ ही हैरी ब्रूक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इससे पहले इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम का कप्तान शतक नहीं लगा सका था.
यह टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है. इस मामले में ब्रूक ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. क्रिस गेल ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में शतक लगाया था. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में शतक बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी.
इस मामले में टूटा गेल का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा पारी खेलने का रिकॉर्ड भी हैरी ब्रूक के नाम है. इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. क्रिस गेल ने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप(टी)हैरी ब्रुक(टी)इतिहास(टी)क्रिस गेल(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


