स्पोर्ट्स डेस्क. कप्तान लोर्कन टकर (94 रन) की तूफानी पारी के दम पर आयरलैंड ने आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का खाता खोला. इस मैच में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हरा दिया. ओमान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 235 रनों का विशाल स्कोर बनाया.
जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 139 रन पर ढेर हो गई. कप्तान लोर्कन टकर ने अपने शतक के दम पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है. वह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जहां उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। रोहित अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप(टी)लोरकन टकर(टी)रोहित शर्मा(टी)क्रिस गेल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


