77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने फहराया झंडा, कहा- सरकार ने नकल और पेपर माफियाओं पर लगाम लगाई है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने फहराया झंडा, कहा- सरकार ने नकल और पेपर माफियाओं पर लगाम लगाई है.
77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने फहराया झंडा, कहा- सरकार ने नकल और पेपर माफियाओं पर लगाम लगाई है.

जयपुर. 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय इस मुख्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया. इस मौके पर राज्यपाल ने परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के 17 बहादुर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस रैंक से सम्मानित किया गया.

इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि सरकार ने नकल और पेपर माफियाओं पर लगाम लगाई है. उन्होंने कहा कि राज्य में 351 परीक्षाएं आयोजित की गईं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।

इस बीच सीएम भजनलाल ने एक्स के जरिए बताया कि उन्होंने जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया. आज का दिन हमें हमारे संविधान और राष्ट्र के प्रति हमारी अटूट निष्ठा की याद दिलाता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, स्थानीय जन प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *