सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि जो लोग देश को ‘विश्वगुरु’ बनाने के बड़े-बड़े दावे करते थे, वे आज मतदाता सूची में चोरी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आ रही है और इस महाअभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश की धरती से होगी।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली का रामलीला मैदान अब ‘लोकतंत्र की हल्दीघाटी’ बन चुका है, जहां एक नया इतिहास गढ़ा जा रहा है और बदलाव की आंधी कभी भी आ सकती है।
अखिलेश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाली पीढ़ी हम पर बरसाई गई हर एक लाठी और दिए गए हर एक जख्म का पूरा हिसाब लेगी और अब बीजेपी खुद को नहीं बचा पाएगी।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


