पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- मेरा सरकार से सवाल है कि अगर…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- मेरा सरकार से सवाल है कि अगर...
पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- मेरा सरकार से सवाल है कि अगर...

जयपुर. कई जगहों पर पेट्रोल पंप ड्राई होने की खबर पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए एक खबर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि सरकार लगातार दावा कर रही है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि अखबारों की सुर्खियां बता रही हैं कि प्रदेश में कई जगहों पर पंप ड्राई हो गए हैं. मेरा सरकार से सवाल है कि अगर सब कुछ सामान्य है तो आम जनता घंटों कतारों में क्यों खड़ी है? लोगों को राशन में तेल क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि राजस्थान और देश की जनता समस्याओं से जूझ रही है और भाजपा सरकार कागजों में सब ठीक है का ढोल पीट रही है.

पीसी:दक्षिणी भारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *