जयपुर. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस पर शासन सचिवालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों के हित में बड़ी घोषणा की है. सीएम भजनलाल ने इस दौरान घोषणा की कि कर्मचारियों की कैडर संबंधी समस्याओं और विसंगतियों के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी जो विसंगतियों का समाधान करेगी. उन्होंने कहा कि कार्मिकों की दक्षता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कार्मिक सचिव की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की जायेगी, जो कार्य संबंधी सुविधाओं के संबंध में अनुशंसाएं करेगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए राज्य सरकार उन्हें शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान कर रही है। हमारी सरकार ने अब तक 1 लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियाँ दी हैं और 1 लाख 54 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि इस साल के लिए भी एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इस तरह हम साढ़े तीन लाख भर्तियों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार 5 साल में 4 लाख सरकारी भर्तियों का लक्ष्य हासिल कर लेगी.
निजी क्षेत्र में भी लगभग 2.5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
सीएम भजनलाल ने कहा कि निजी क्षेत्र में भी करीब 2.5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर हमने करीब 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रस्ताव जमीन पर आ चुके हैं। इससे बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


