AMN. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं. सीएम भजनलाल ने आज दिल्ली में आयोजित GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया.
इस दौरान उन्होंने निवेशकों और कृषि विशेषज्ञों को जयपुर में प्रस्तावित आगामी मीट के लिए आमंत्रित किया. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य के हर गांव को इस आयोजन से जोड़ा जाए.
राजस्थान सरकार राज्य के किसान भाई-बहनों को नवीनतम तकनीक से जोड़कर राज्य को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए कृतसंकल्प है। भजनलाल ने कहा कि आइए हम सब मिलकर राजस्थान की कृषि क्रांति का हिस्सा बनें. दिल्ली में आयोजित GRAM 2026 इन्वेस्टर मीट में देश के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया है.
पीसी:एक्स
पीसी:प्लेसमेंटइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सीएम भजनलाल(टी)जीआरएएम 2026 इन्वेस्टर मीट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


