दिल्ली की हवा: ज़हरीला जाल, सांसों पर संकट
दिल्ली की हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ और आँखों में जलन जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं।
प्रदूषण का बढ़ता जाल
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। शहर के अधिकांश इलाके पिछले कई दिनों से ‘रेड जोन’ में हैं। हवा में घुली धुंध और धूल अब हर जगह दिखाई दे रही है। सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
गुरुवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, विवेक विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 और आनंद विहार का AQI 404 दर्ज किया गया, दोनों ही ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं। वहीं, दिल्ली का समग्र AQI 347 रहा, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। करीब 32 अन्य इलाकों में भी AQI 300 से 400 के बीच पाया गया।
सेहत पर पड़ रहा दोहरा वार
प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और आँखों में जलन जैसी परेशानियाँ आम हो गई हैं। कई लोग एहतियात के तौर पर मास्क पहन रहे हैं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
400 के पार AQI वाले इलाके:
- विवेक विहार – 412
- आनंद विहार – 404
- अक्षरधाम – 409
‘बहुत खराब’ श्रेणी में अन्य इलाके:
- अलीपुर – 363
- अशोक विहार – 381
- आया नगर – 312
- बवाना – 382
- बुराड़ी क्रॉसिंग – 363
- मथुरा रोड – 227
- द्वारका सेक्टर-8 – 360
- जहांगीरपुरी – 383
- आईटीओ – 359
- लोधी रोड – 316
- नरेला – 360
- नेहरू नगर – 362
- आईजीआई एयरपोर्ट -305
- IHBAS दिलशाद गार्डन-360
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम -349
- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम -319
- मंदिर मार्ग -342
- मुंडका -359
- नजफगढ़- 333
- नॉर्थ कैंपस-347
- ओखला फेस-2 -347
इनके अलावा, कई अन्य क्षेत्रों में भी AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।
ठंड का दस्तक और बढ़ाएंगी मुश्किलें
दिल्ली में अब सर्द हवाओं का असर भी महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है। ठंड के दस्तक देने के साथ ही प्रदूषण का यह गंभीर संकट और भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


