दिवाली की राख में घुटन: दिल्ली की आँखों में जलन, सांसों की तकलीफ़ और रातों की नींद उड़ी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
दिवाली की राख में घुटन: दिल्ली की आँखों में जलन, सांसों की तकलीफ़ और रातों की नींद उड़ी
दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का कहर, आंखों में जलन, खांसी, जुकाम और अनिद्रा की समस्याएं बढ़ीं

शहर की जहरीली हवा: साँसों का संकट गहराया, प्रदूषण बना नई ‘सिगरेट’

शहर की हवा अब सिर्फ सांस लेने की जगह नहीं, बल्कि एक जानलेवा जाल बनती जा रही है। विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं कि वायुमंडल में कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और बेंजीन जैसी खतरनाक गैसों का स्तर खतरनाक सीमा को पार कर चुका है। ये जहरीली गैसें केवल सांस लेने में परेशानी पैदा नहीं कर रही हैं, बल्कि हमारी आँखों, नाक, गले और फेफड़ों पर भी गंभीर और नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

डॉ. कुमार की मानें तो, स्थिति इतनी भयावह है कि जो कभी धूम्रपान को सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) का मुख्य कारण माना जाता था, आज वही प्रदूषण इस गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा सबब बन गया है। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान से कोसों दूर भी है, तो भी वर्तमान प्रदूषण के स्तर के चलते वह हर दिन लगभग छह सिगरेट के बराबर जहरीले धुएं को अपनी साँसों में घोल रहा है। अनुमान के मुताबिक, एक सिगरेट जहां लगभग 64.8 एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) के बराबर प्रदूषण फैलाती है, वहीं वर्तमान में एक व्यक्ति अनजाने में ही सही, लगभग 5.83 सिगरेट के बराबर धुएं का सेवन कर रहा है। यह आंकड़े शहर की हवा में घुले ज़हर की भयावहता को दर्शाते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *