अखिलेश यादव का तीखा हमला: बोले- ‘डबल इंजन’ वाले अब हो गए ‘डबल जीरो’, 1.27 करोड़ वोटों के गायब होने पर उठाए गंभीर सवाल!
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि खुद मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट कम हो गए हैं। उन्होंने बड़ा सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री को इस आंकड़े की याद ठीक उसी वक्त क्यों आई, जब उन्हें एमएलसी चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा।
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “जो लोग कभी ‘डबल इंजन’ सरकार का दम भरते थे, वे अब ‘डबल जीरो’ साबित हो चुके हैं। हालात यह हैं कि वे अपनी हार को पचा तक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने तो चुनाव आयोग के साथ मिलकर दोबारा वोटों की गिनती तक करवा डाली। इस तरह, एक ही चुनाव में इस डबल इंजन सरकार को दोहरी हार का सामना करना पड़ा।”
उन्होंने आगे कहा कि अब मुख्यमंत्री यह अजीब दावा कर रहे हैं कि कम हुए 1 करोड़ 27 लाख वोट हिंदुओं के नहीं हैं। अखिलेश ने सवाल दागा कि आखिर मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा मिला कहाँ से और उन्हें यह सनसनीखेज जानकारी किसने दी? उन्होंने त तंज कसा कि ऐसा सटीक डेटा कोई आम जानकारी तो है नहीं, जो सड़क पर चलते-फिरते किसी राहगीर से मिल जाए। ऐसे में यह देश और प्रदेश के सामने आना ही चाहिए कि मुख्यमंत्री के पास इस डेटा का स्रोत क्या है?
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


