जयपुर. मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों को लेकर अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए अखबार में छपी खबर शेयर कर बड़ी बात कही है.
आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सरकार 536 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नागौर सहित राज्य भर के ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है.
इस संबंध में तंज कसते हुए आईएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से कहना चाहता हूं कि ”यूनिट” कागजों में घूम रही है और जमीन पर सिर्फ बिल बन रहे हैं. आज राजस्थान के किसान और पशुपालक सरकार से पूछ रहे हैं कि किस सेवा के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं?
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


