डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में सैन्य शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पारित.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में सैन्य शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पारित.
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में सैन्य शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पारित.

AMN. ईरान के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. हैरानी की बात ये है कि अमेरिकी संसद में ट्रंप की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पारित हो गया है. जानकर हैरानी होगी कि इस संबंध में हुई वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का भी समर्थन किया.

हालांकि, 3 रिपब्लिकन सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। अमेरिकी संसद में यह प्रस्ताव 50-47 से पारित हुआ। हालाँकि, कानून बनने के लिए इसे अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बन गया तो डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोट होना बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा से इसकी मंजूरी लेनी होगी.

डोनाल्ड ट्रंप के पास होगा ये विकल्प

इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं. इसके बाद, वीटो को खत्म करने के लिए सीनेट और सदन दोनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी। ऐसा होना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है. विपक्ष की ओर से बयान आया है कि संसद को युद्ध शुरू करने का अधिकार होना चाहिए. विपक्ष का कहना था कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना भेजने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं बल्कि संसद के पास होना चाहिए. अमेरिकी संविधान में भी यही प्रावधान दिया गया है. उधर, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता आकार लेता नहीं दिख रहा है. दोनों देश अपनी शर्तों पर उड़ान भर रहे हैं.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *