जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है.
पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य करने का निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य है। इस संवेदनशील कदम से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही वे वैश्विक उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता से भी मुक्त रहेंगे। मेरी अपील है कि सभी नागरिक अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर देश व प्रदेश की प्रगति में सहयोग करें।
आपको बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटा दिया है. सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है. जबकि डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


