इंडिगो के उड़ानें पटरी पर, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड; हवाई किराए पर सरकार का नियंत्रण
नई दिल्ली: पिछले चार दिनों से जारी परिचालन संबंधी बाधाओं के बाद, इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को राहत की खबर दी है। एयरलाइन के अनुसार, अब उसके 95% रूट पर उड़ानें सामान्य हो गई हैं, और 138 में से 135 गंतव्यों के लिए फ्लाइटें रवाना हो चुकी हैं। वहीं, जिन यात्रियों की उड़ानें पिछले दिनों रद्द हुईं, उन्हें रविवार रात 8 बजे तक पूरा रिफंड मिल जाने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, ताजा रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार को भी देश भर में इंडिगो की 800 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जबकि एयरलाइन रोजाना 2300 से अधिक फ्लाइटों का संचालन करती है।
हवाई किराए की सीमा तय, यात्रियों को मिलेगी राहत
इंडिगो के परिचालन संकट के बीच, अन्य एयरलाइनों द्वारा किराए में की गई भारी वृद्धि पर संज्ञान लेते हुए, केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी एयरलाइनों के लिए हवाई किराए की सीमा तय कर दी है। इस नए आदेश के तहत, 500 किलोमीटर तक की हवाई यात्रा के लिए अधिकतम किराया ₹7,500, 500 से 1000 किलोमीटर तक के लिए ₹12,000, 1000 से 1500 किलोमीटर तक के लिए ₹15,000, और 1500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए अधिकतम ₹18,000 किराया निर्धारित किया गया है। यह किराया सीमा बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


