जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

AMN. राजस्थान में बम की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभय कमांड सेंटर में सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच धमकी भरा कॉल आया था.

इसके बाद साइबर सेल की मदद से कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया गया। इसमें उसकी लोकेशन हरियाणा की मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और एक विशेष टीम वहां भेजी. धमकी भरे कॉल में 40 करोड़ रुपये की मांग की गई है. रकम नहीं देने पर अस्पताल को बम से उड़ाने की एसएमएस चेतावनी दी गयी थी.

सूचना पर पुलिस और जांच एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं और गहन जांच की। इस संबंध में एसएमएस अस्पताल के प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी ने बताया कि सघन तलाशी अभियान चलाया गया जो करीब 2 से 3 घंटे तक चला. इस दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों व उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा.

पीसी: जनसत्ता


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *