महात्मा ज्योतिबा फुले का पूरा जीवन मानवता, सद्भावना और सामाजिक चेतना को समर्पित था: भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
महात्मा ज्योतिबा फुले का पूरा जीवन मानवता, सद्भावना और सामाजिक चेतना को समर्पित था: भजनलाल
महात्मा ज्योतिबा फुले का पूरा जीवन मानवता, सद्भावना और सामाजिक चेतना को समर्पित था: भजनलाल

जयपुर. शिक्षा, सामाजिक समानता और न्याय के माध्यम से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनका पूरा जीवन मानवता, सद्भावना और सामाजिक चेतना को समर्पित था।

यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बिड़ला ऑडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में कही. सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार एक ऐसे समतामूलक, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और प्रगति का अधिकार मिले.

बिड़ला ऑडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सैनी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में सैनी समाज की ओर से मुख्यमंत्री भजनला शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।

ग्राम विकास चौपाल में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा

सीएम भजनलाल ने सीकर जिले की जाजोद ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम विकास चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया और क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *