“रील का नशा और जानलेवा स्टंट: हादसा नहीं, यह तो हत्या है!”
इन्ना माकन का रूह कंपा देने वाला आरोप है कि वह स्कॉर्पियो किसी काल की तरह बेहद तेज रफ्तार में आ रही थी। उनका दावा है कि गाड़ी न सिर्फ गलत लेन में थी, बल्कि बस के सामने बेखौफ होकर स्टंट कर रही थी। इस भयावह मंजर के बीच, आरोपी की बहन कार में बैठकर बड़े आराम से इस खौफनाक खेल की रील बना रही थी।
एक मां की पीड़ा बयां करते हुए उन्होंने बताया कि बस के बाईं तरफ एक ई-रिक्शा था, जिसकी वजह से साहिल ने निकलने की जगह देखने के लिए दाईं ओर झांका ही था कि तभी उस बेलगाम स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इन्ना माकन का साफ कहना है, “इसे महज एक एक्सीडेंट कहना गलत होगा; यह एक विकृत और आपराधिक मानसिकता का खौफनाक नतीजा है।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


