पीएम मोदी का कार्यकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नये भारत के निर्माण को समर्पित रहा है: भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएम मोदी का कार्यकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नये भारत के निर्माण को समर्पित रहा है: भजनलाल
पीएम मोदी का कार्यकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय और नये भारत के निर्माण को समर्पित रहा है: भजनलाल

जयपुर. आज नरेंद्र मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस मामले में उन्होंने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पीएम मोदी की इस बड़ी उपलब्धि पर सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज का दिन आजाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधान सेवक बन गए हैं। 26 मई 2014 से प्रारंभ हुआ यह सेवाकाल राष्ट्रहित, अंत्योदय एवं नये भारत के निर्माण को समर्पित रहा है।

भजनलाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री पर ही अटूट विश्वास है। आधुनिक भारत के इस अद्भुत वास्तुकार को समस्त राजस्थानवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! आपके गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा राष्ट्र निरंतर सुरक्षा, मजबूती एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *