जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर नमन किया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि सनातन धर्म की महिमा को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले युगदृष्टा स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
सीएम भजनलाल ने कहा कि स्वामी जी की अदम्य भावना, युवाओं को प्रेरित करने वाले क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया. आइये, हम स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करें और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
स्वामी विवेकानन्द ने विश्व पटल पर भारतीय दर्शन एवं अध्यात्म की विजय पताका फहरायी।
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर नमन. स्वामी विवेकानन्द ने विश्व पटल पर भारतीय दर्शन एवं अध्यात्म की विजय पताका फहरायी। उनके ओजस्वी विचारों ने न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों के मन को एक नई दिशा दी है। ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों पर चलने की याद दिलाती है। आज इस शुभ अवसर पर मैं सभी युवाओं से स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान करता हूं। आइए हम सब मिलकर चरित्र निर्माण, अटल आत्मविश्वास और निस्वार्थ देश सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


