जयपुर. राजस्थान में बिजली चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को सीएम कार्यालय में पंप भंडारण परियोजनाओं के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये हैं.
बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है. बिजली बचाना भी बिजली उत्पादन के समान है। इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सघन भ्रमण करने और बिजली चोरी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
भजनलाल ने कहा कि पंप भंडारण परियोजनाएं सस्ती और लंबी अवधि के लिए प्रभावी हैं, जिससे भविष्य में पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। इससे किसानों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाये, ताकि उपभोक्ताओं को इनका लाभ शीघ्र मिल सके. उन्होंने परियोजनाओं की मंजूरी और कार्यों की सतत निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी सरकारी कार्यालयों पर जल्द से जल्द सोलर पैनल लगाने के निर्देश
इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी सरकारी कार्यालयों पर जल्द से जल्द सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में अभी तक सोलर पैनल नहीं लगाये गये हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराया जाये। बैठक में 8 गीगावॉट बिजली उत्पादन के लिए चिन्हित 6 परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


