राजस्थान: कानून व्यवस्था को लेकर सीएम की बैठक, कहा- जिले में अपराध होने पर रेंज आईजी और एसपी की जवाबदेही तय होगी.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: कानून व्यवस्था को लेकर सीएम की बैठक, कहा- जिले में अपराध होने पर रेंज आईजी और एसपी की जवाबदेही तय होगी.
राजस्थान: कानून व्यवस्था को लेकर सीएम की बैठक, कहा- जिले में अपराध होने पर रेंज आईजी और एसपी की जवाबदेही तय होगी.

AMN./strong>. राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाद कांग्रेस के निशाने पर आई बीजेपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी भी जिले में कोई अपराध होता है तो संबंधित रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जवाबदेही तय की जायेगी.

अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए कि बदमाशों की रूह कांप जाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम ने गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय, सभी रेंज आईजी और जिलों के एसपी के साथ बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की. बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में सभी जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

इन अधिकारियों से जवाब मांगा गया

खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री ने अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लिया है और संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर घटना के बाद सिर्फ कार्रवाई का दावा करना ही काफी नहीं है, बल्कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी रणनीति भी जरूरी है.

पीसी- एमटीटीवी इंडिया


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *