AMN. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि राजस्थान को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है और यह समझौता राज्य के लिए ऐतिहासिक साबित होगा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने वर्षों तक इस मुद्दे का समाधान नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पानी के दर्द को समझते हुए इसे प्राथमिकता दी.
धन्यवाद दिया
खबरों की मानें तो भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संभव हो सकी है।
राजस्थान का विकास हो रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अपनी विकास योजनाओं के कारण प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल में राज्य में कई विकास कार्य हुए हैं और डबल इंजन सरकार लोगों के विश्वास पर खरी उतरी है.
पीसी- आज तक
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


