राजस्थान: अशांत क्षेत्र विधेयक पर मंत्री दिलावर की प्रतिक्रिया, कहा- दंगाइयों के मंसूबों पर रोक लगेगी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: अशांत क्षेत्र विधेयक पर मंत्री दिलावर की प्रतिक्रिया, कहा- दंगाइयों के मंसूबों पर रोक लगेगी
राजस्थान: अशांत क्षेत्र विधेयक पर मंत्री दिलावर की प्रतिक्रिया, कहा- दंगाइयों के मंसूबों पर रोक लगेगी

AMN. राजस्थान सरकार के अशांत क्षेत्र विधेयक 2026 को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद राजनीति गरमा गई है. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर सवाल उठाए हैं.

अब इस मामले में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में इसके पारित होने के बाद राज्य में दंगाइयों के मंसूबों पर रोक लग जायेगी. उन्होंने कैबिनेट बैठक में अशांत घोषित क्षेत्रों में स्थायी निवासियों की संपत्तियों और किरायेदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधेयक लाने के सरकार के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दंगाई जनसंख्या असंतुलन पैदा करने की साजिश नहीं कर पाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलावर ने कहा, ये बीजेपी सरकार है, भजनलाल शर्मा की सरकार है. राजस्थान की जान-माल की सुरक्षा के लिए सरकार एहतियात बरत रही है. इसके चलते इस बिल को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी मिल गई है. जनसंख्या असंतुलन या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो अन्यथा आप कम कीमत पर संपत्ति खरीद सकेंगे।

पीसी-एनडीटीवी राज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *