राजस्थान: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांगा इस सवाल का जवाब, कही बड़ी बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांगा इस सवाल का जवाब, कही बड़ी बात
राजस्थान: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांगा इस सवाल का जवाब, कही बड़ी बात

जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. अब उन्होंने बिजली विभाग में मेंटेनेंस के नाम पर हर साल होने वाले खर्च को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के बिजली विभाग में रखरखाव के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जर्जर बिजली लाइनें, झूलते तार, टूटी बिजली लाइनें और रखरखाव में घोर लापरवाही के कारण आए दिन मासूम लोगों की जान जा रही है. हर हादसे के बाद जांच-पड़ताल तो होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। हाल के दिनों में राज्य में बिजली से संबंधित कई घातक दुर्घटनाएं इस गंभीर प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करती हैं। क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बताएंगे कि रख-रखाव पर खर्च किए गए करोड़ों रुपए का सोशल ऑडिट कब होगा?

जिन अधिकारियों की लापरवाही से निर्दोष नागरिकों और बिजली कर्मियों की जान जा रही है, उनके खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? राजस्थान में बढ़ती विद्युत दुर्घटनाएं चिंता का विषय है.

राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों से बात की

उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना-कुचामन जिले के डाब गांव निवासी एवं चूरू के राजकीय डीबीएच अस्पताल में बिजली का काम करने वाले ठेकेदार के कर्मचारी ओमप्रकाश नायक की करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई. मैंने मामले को लेकर राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और मौके पर ही आंदोलनरत मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से बात कर आर्थिक मदद दिलाने एवं मामले की जांच कराने की मांग की. इससे कहा।

PC:ianslive
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *