राजस्थान: भजनलाल सरकार ने अब दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने अब दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने अब दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

जयपुर. भजनलाल सरकार ने अब अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण और अस्पताल के निर्माण और मरम्मत के लिए 240 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ रुपये और हॉस्पिटल अपग्रेडेशन पर 50 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. यह यहां के लोगों के लिए सरकार की ओर से किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.

भजनलाल सरकार ने इस काम के लिए एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को कार्य एजेंसी नियुक्त किया है. राज्य बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु 240.73 करोड़ रूपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने पर अजमेर संभाग के मरीजों को एक ही परिसर में उन्नत एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। उन्हें सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए जयपुर, दिल्ली या अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा। बजट घोषणा के तहत कुल 190.73 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे, जिसमें सिविल निर्माण और आधुनिक उपकरण शामिल हैं. सिविल निर्माण कार्य के लिए 151.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

ओपीडी और आईपीडी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक एक ही छत के नीचे न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों की ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रदान करेगा। इससे मरीजों को अलग-अलग विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा और बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *