राजस्थान मौसम अपडेट: तापमान पहुंचा 43 डिग्री, अब जारी हुई ये चेतावनी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: तापमान पहुंचा 43 डिग्री, अब जारी हुई ये चेतावनी
राजस्थान मौसम अपडेट: तापमान पहुंचा 43 डिग्री, अब जारी हुई ये चेतावनी

AMN. राजस्थान में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. प्रदेश में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चूरू में 43 डिग्री दर्ज किया गया. पिलानी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और बाड़मेर में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री और पाली में 22.6 डिग्री रहा. लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में बादल छाये रहने या बारिश होने की कोई बड़ी संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है. बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी का असर अब पूर्वी राजस्थान में भी दिखने लगा है.

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू की चेतावनी

पश्चिमी और उत्तरी जिलों में लू का प्रकोप देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 4-5 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी.

इन जिलों में आज बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज चूरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़, अलवर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है.

पीसी:अमर उजाला


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *