AMN. राजस्थान में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में प्रदेश में और भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी चरम पर पहुंचने की संभावना है. रविवार को चूरू और बीकानेर में तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं कोटा, पिलानी, जोधपुर और फलौदी में पारा 41 डिग्री के आसपास रहा. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. राज्य के इन सभी जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह एडवाइजरी जारी की गई है
राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर में ही रहने की सलाह दी है. खेतों में काम कर रहे किसानों को भी दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और छाता या टोपी का उपयोग करने की सलाह दी है।
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


