राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से दो दिन पहले राज्य की भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर बालोतरा स्थित राजस्थान पेट्रो जोन में औद्योगिक इकाइयों को डाउनस्ट्रीम उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एचपीसीएल रिफाइनरी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और उद्योगों के बीच 18 त्रिपक्षीय समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन कर देश और प्रदेश को ऐतिहासिक तोहफा देंगे. राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स न केवल ईंधन उत्पादन का केंद्र बनेगा, बल्कि यह राज्य में पेट्रोकेमिकल आधारित औद्योगिक क्रांति की धुरी भी साबित होगा। रिफाइनरी से डाउनस्ट्रीम उत्पादों के आधार पर सहायक उद्योगों की स्थापना के लिए राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) विकसित किया गया है। इससे उद्यमियों को सीधे रिफाइनरी से कच्चा माल मिल सकेगा, जिससे उनकी लागत काफी कम हो जाएगी। इसमें प्लास्टिक, फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर के उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

पहले चरण में लगभग 30 हेक्टेयर भूमि विकसित की गई है।

सीएम ने कहा कि रिफाइनरी से संबंधित अन्य उद्योगों की स्थापना कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. रिफाइनरी के निकट बोरावास-कलावा में 1022 हेक्टेयर में राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) विकसित किया जा रहा है।

पहले चरण में लगभग 30 हेक्टेयर भूमि विकसित की गई है। वहीं, 86 औद्योगिक भूखंडों में से 45 भूखंड भी आवंटित किए जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त, 8 प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड का भी निर्माण किया गया है ताकि निवेशक अपनी मशीनरी स्थापित कर सकें और तुरंत काम शुरू कर सकें।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *