जयपुर. राजस्थान में 1200 बच्चों को घटिया मिर्गी की दवा बांटने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. बेनीवाल ने आज इस संबंध में एक खबर साझा करते हुए कहा
एक ही दवा पर दो क्वालिटी लेबल लगे थे, एक्सपायरी तक गलत थी और एक ही संदिग्ध दवा 1200 मासूम बच्चों को दे दी गई. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल है कि क्या बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या सरकार सिर्फ देखती रहेगी? आखिर इस घोटाले के पीछे कौन है? दोषी कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों को अब तक क्यों बचाया जा रहा है? क्या बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को स्वास्थ्य मंत्री का संरक्षण मिल रहा है?
बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए, कंपनी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए और जांच पूरी होने तक जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत निलंबित करना चाहिए और सरकार को सभी प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


