बांग्लादेश में नई सुबह: 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान
बांग्लादेश की सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 17 फरवरी की शाम बीएनपी नेता तारिक रहमान देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं और इसे एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक आयोजन का रूप दिया जा रहा है।
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए 13 देशों के शासनाध्यक्षों को विशेष निमंत्रण भेजा है। कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम बांग्लादेश की नई सरकार की भविष्य की विदेश नीति और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की एक बड़ी कवायद है।
इस हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिन देशों को न्योता दिया गया है, उनमें भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। दुनिया भर की नजरें अब ढाका में होने वाले इस महा-आयोजन पर टिकी हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


