बजट न केवल निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला भी है:गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बजट न केवल निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला भी है:गहलोत
बजट न केवल निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला भी है:गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा कल पेश किये गये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बजट को न सिर्फ निराशाजनक बल्कि राज्य की जनता के बीच भविष्य को लेकर चिंता पैदा करने वाला बताया है.

बजट को लेकर अशोक गहलोत ने एक्स के जरिए कहा कि राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया बजट ना सिर्फ निराशाजनक है बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंताएं पैदा करने वाला है. भाजपा सरकार के बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं है जिसे व्यापक जनहित में कहा जा सके। इस बजट को देखकर समाज के हर वर्ग को निराशा होगी.

20-25% ऐसी घोषणाएं हैं जो रूटीन में चल रही हैं: जूली

दीया कुमारी द्वारा पेश किए गए इस बजट पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पहले दस मिनट तक ये लोग वही बोलते रहे जो अभिभाषण में कहा गया और करीब 20 फीसदी घोषणाएं की गईं जिनके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है कि इसे लागू किया जाएगा. आप कैसे क्रियान्वित करेंगे? आपने उसके लिए बजट रखा है या नहीं, इसका कोई जिक्र नहीं है और ऐसी 20-25 फीसदी घोषणाएं रूटीन में चल रही हैं.

आपको बता दें कि बुधवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *