AMN. राजस्थान में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदाई लेता नजर आ रहा है। प्रदेश में अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। बुधवार को पांच से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है.
बुधवार को स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के कारण हवा में अचानक नमी बढ़ने से प्रदेश के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के इलाकों में आसमान में बादल नजर आए. मौसम विभाग ने कल और 16 फरवरी को दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यह राज्य के प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है
बुधवार को राजधानी जयपुर में 16.9 डिग्री, पिलानी में 13.2 डिग्री, सीकर में 12.5 डिग्री, कोटा में 13.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2 डिग्री, अजमेर में 14.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.6 डिग्री, अलवर में 13.4 डिग्री, बाड़मेर में 15.6 डिग्री, जैसलमेर में 13.7 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री रहा. 16.5 डिग्री, माउंट आबू में 9.1 डिग्री, बीकानेर में 13.3 डिग्री, चूरू में 13.8 डिग्री, जालौर में 14.6 डिग्री, सिरोही में 9.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 12.3 डिग्री, करौली में 9.9 डिग्री, दौसा में 10.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.1 डिग्री, नागौर, डूंगरपुर में 10.4 डिग्री. मौसम विभाग की ओर से झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनू में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


